JPSC Result: जल्द आ रहा है जेपीएससी का रिजल्ट, छात्रों ने रोका आंदोलन

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम आगामी 8 से 10 दिनों के भीतर जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस सूचना ने लंबे समय से परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों में आशा की किरण जगाई है।

राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, मिला आश्वासन

जेपीएससी परिणाम में देरी के विरोध में आंदोलनरत अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डुमरी विधायक जयराम महतो के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला। अभ्यर्थियों ने आयोग से शीघ्र परिणाम जारी करने की मांग को राज्यपाल के समक्ष रखा।

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान अभ्यर्थियों को सकारात्मक संकेत मिले। इसके बाद शनिवार को प्रतिनिधिमंडल को दोबारा राजभवन बुलाया गया, जहां राज्यपाल ने स्वयं जेपीएससी अध्यक्ष से इस विषय में बातचीत की।

तय समयसीमा तक परिणाम नहीं तो फिर आंदोलन

राज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद यह जानकारी दी गई कि जेपीएससी द्वारा मुख्य परीक्षा का परिणाम अगले 8 से 10 दिनों में प्रकाशित किया जा सकता है। इससे आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।

हालाँकि अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा में परिणाम घोषित नहीं किया गया, तो वे अपना आंदोलन और अधिक उग्र रूप में शुरू करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Bokaro: बोकारो विधायक ने छिपाई सच्चाई? भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा मांग पत्र

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

    जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्व विद्यालय की एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने तिरंगा रैली निकाली तथा विश्व विद्यालय के…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा के वीणापाणि पाठागार में 15 अगस्त को ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा वीणापाणि पाठागार द्वारा आगामी 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को भारतवर्ष के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीणापाणि स्टेडियम परिसर में भव्य देशभक्ति व खेल कार्यक्रमों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time