Bokaro: बोकारो विधायक ने छिपाई सच्चाई? भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा मांग पत्र

बोकारो: झारखंड भाजपा ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह पर फर्जी सरकारी दस्तावेजों के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यपाल, चुनाव आयोग और जिला निर्वाची पदाधिकारी से जांच की मांग की है। पार्टी नेताओं का दावा है कि विधायक द्वारा चुनावी शपथ पत्र में तथ्यों को छुपाया गया है।

दो पैन, चार वोटर आईडी और ‘नो ड्यूज’ प्रमाण पत्र गायब

भाजपा का आरोप है कि विधायक श्वेता सिंह के पास दो पैन कार्ड और चार वोटर आईडी हैं। इसके अलावा, बीएसएल द्वारा एचएससीएल पुल के माध्यम से आवंटित आवास से संबंधित “नो ड्यूज” प्रमाण पत्र भी उन्होंने चुनाव आयोग को नहीं सौंपा, जबकि यह अनिवार्य दस्तावेज है।

मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि सरकारी दस्तावेजों में उनके दो पिता, दो नाम, दो पति (संग्राम सिंह और डॉ. संग्राम सिंह) और तीन अलग-अलग उम्र (39, 41 व 43 वर्ष) दर्ज हैं।

सीपी सिंह और आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात

भाजपा के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और पूर्व विधायक विरंची नारायण ने राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार को मांग पत्र सौंपा। यह पत्र भाजपा नेता नारायण द्वारा तैयार किया गया था, जिसमें सभी तथ्यों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

कानून सबके लिए समान: भाजपा

मीडिया से बातचीत में सीपी सिंह और विरंची नारायण ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से फर्जीवाड़े से जुड़ा है और चुनाव आयोग को दी गई जानकारी असत्य है। उन्होंने कहा कि जैसे समाजवादी पार्टी नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला की विधायकी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में समाप्त हुई, वैसे ही यहां भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि कानून सबके लिए समान है और इसी सिद्धांत पर राज्यपाल, चुनाव आयोग व अन्य एजेंसियों से न्यायिक जांच की मांग की जा रही है।

डीसी से भी की जांच की मांग

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो की उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी को भी पत्र भेजकर पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यह सिर्फ दस्तावेजी गड़बड़ी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ गंभीर धोखा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पीएम जनमन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम को बड़ी सौगात, बनेंगी 8 नई सड़कें


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 

मुख्यमंत्री  सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे झाड़ग्राम :  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time