Khan Sir: देवरिया में खान सर का घर बना आकर्षण का केंद्र, गृह प्रवेश पर पूरे गांव को दिया न्योता

पटना: बिहार के प्रसिद्ध शिक्षाविद् खान सर ने उत्तर प्रदेश के देवरिया ज़िले में स्थित अपने पैतृक गांव भाटपाररानी, डोमडीह वार्ड नंबर 1 में एक भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त घर का निर्माण करवाया है. स्थानीय लोग इसे गांव का अब तक का सबसे सुंदर और भव्य घर मान रहे हैं.

3 जून 2025 को इस नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर खान सर ने न केवल अपने पुराने मित्रों को, बल्कि पूरे गांव को आमंत्रित कर के भव्य भोज की व्यवस्था की. भोज में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की विशेष भागीदारी रही और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया.

सूत्रों के अनुसार, खान सर निकट भविष्य में अपनी पत्नी ए.एस. खान, जो एक सरकारी अधिकारी हैं, के साथ अपने पैतृक गांव में स्थायी रूप से आ सकते हैं. ग्रामीणों में इस खबर को लेकर उत्साह और गर्व देखा जा रहा है कि देशभर में ख्याति प्राप्त व्यक्ति अपने मूल गांव से जुड़ाव बनाए रखे हुए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे एलन मस्क के पिता और बहन

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : सनलाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न

    गुवा : मेघाहातुबुरु स्थित सनलाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक समारोह सामुदायिक भवन में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय…

    Spread the love

    Muri  : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच हो- देवेन्द्र नाथ महतो

    मुरी : झारखंड में नियुक्ति गड़बड़ी का मामला फिर सामने आया। लंबे समय बाद झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ किंतु परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time