जमशेदपुर: मॉनसून के मौसम में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखना, पानी जमा न होने देना और मच्छरदानी या रिपेलेंट का उपयोग करना आवश्यक है।
डेंगू के लक्षण:
– बदन, सर, आँखों के पीछे एवं जोड़ों में दर्द
– त्वचा पर लाल धब्बे का होना
– नाक, मसूढ़ों या उल्टी से रक्त स्त्राव होना
– काला पैखाना होना
चिकनगुनिया के लक्षण:
– अचानक तेज बुखार होना
– शरीर के जोड़ों में दर्द होना
– शरीर में दाना का होना या ना होना
बचाव के तरीके:
– दिन में भी मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
– मच्छर भगाने वाली दवा/क्रीम का प्रयोग दिन में भी करें
– घर के टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर के पानी, पानी की टी, गमला, फूलदान आदि का पानी हमेशा बदलते रहें
– अपने आस-पास के जगहों को साफ-सुथरा रखें एवं मच्छर पनपने की जगहों पर कीटनाशी दवाओं का छिड़काव करें
– जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल जरूर डालें
उपचार:
– तेज ज्वर के उपचार हेतु एस्प्रीन अथवा ब्रुफेन की गोलियाँ इस्तेमाल न करें, इसके लिए पारासिटामोल सुरक्षित दवा है
– बीमारी के लक्षण होने पर बिना समय गवायें चिकित्सक से सम्पर्क करें
– समय पर उपचार कराने हेतु डेंगू चिकूनगूनिया के मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो सकते हैं
स्वास्थ्य सलाह के लिए:
104 पर डायल करें और अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करें।