Saraikela: गांधी जयंती पर जिला कारा में विधिक जागरूकता व स्वास्थ्य शिविर का आयोजित

सरायकेला:  गांधी जयंती और विजयदशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को जिला कारा सरायकेला में एक विशेष जेल अदालत, कानूनी जागरूकता शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सरायकेला रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर स्मृति धीरति धैर्य, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी-सह-प्रभारी सचिव, DLSA सरायकेला ने बंदियों को संबोधित किया। उन्होंने गांधी जयंती और विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर हर व्यक्ति अपने जीवन में न्याय, अहिंसा और आत्मसुधार के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता के विकल्पों की जानकारी दी।

शिविर में अतिरिक्त लोक अभियोजक और सहायक LADC की उपस्थिति भी रही। जेल अदालत के दौरान दो बंदियों की अर्जियों पर सुनवाई की गई और न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें बंदियों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला द्वारा किया गया यह आयोजन समाज के उस संदेश को सशक्त करता है कि — “न्याय और देखभाल हर व्यक्ति का अधिकार है, चाहे वह किसी भी परिस्थिति में क्यों न हो।”

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *