Legal Literacy Camp : निर्भीक होकर बुराइयों का प्रतिकार करें छात्राएं : धर्मेंद्र कुमार

 

डालसा की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन

जमशेदपुर :  जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में सुंदरनगर थाना के सब इंस्पेक्टर मिथुन स्वर्णकार मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय में गठित लीगल लिटरेसी क्लब की छात्राओं के अलावे अन्य कक्षा की छात्राएं मौजूद रही। उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने सर्वप्रथम जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। तत्पश्चात उन्होंने भारतीय संविधान में वर्णित स्वतंत्रता के अधिकारों पर बारी बारी से प्रकाश डाला। डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय संविधान में महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए कई जरूरी प्रावधान किए गए हैं। वहीं नाबालिक बच्चियों के साथ होने वाले लैंगिक अपराध को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखते हुए पोक्सो जैसे कड़े कानून बनाए गए हैं। उन्होंने बच्चियों से निर्भीक होकर समाज में होने वाली बुराइयों का प्रतिकार करने तथा इसकी शिकायत उचित फोरम में करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार कानून का अनुपालन एवं कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर है। जिले के सभी प्रखंड, पंचायत एवं सभी थानों में पारा लीगल वॉलिंटियर्स प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जो आम लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand TAC की बैठक, सरना धर्म कोड के लिए सड़क से सदन तक लड़ेगी झारखंड सरकार

छात्राओं को संबोधित करते हैं डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार
थाने में दर्ज कराएं कानून उल्लंघन की शिकायत : मिथुन स्वर्णकार

मौके पर उपस्थित सुंदरनगर थाना के सब इंस्पेक्टर मिथुन स्वर्णकार ने कहा कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता में हमेशा तत्पर रहती है। किसी भी तरह कानून का उल्लंघन होने की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बच्चियों को भरोसा दिलाया कि वे असामाजिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के टोल फ्री नंबर 112 की जानकारी दी। साथ ही बच्चियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 15100 समेत अन्य विभागों के हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया गया। कार्यक्रम समापन के बाद विद्यालय की वार्डन सह प्राचार्य रीना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डालसा के प्रधान सहायक संजय कुमार, पीएलवी अरुण रजक, सुनील पांडे, जयंतो नंदी, सूरज कुमार, चैतन्य नायक, बालेश्वर दास, शिव रजक समेत अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल हुए लौहनगरी के दो सपूत!, विधायक ने किया सम्मान

डालसा सचिव को छात्राओं ने भेंट की पेंटिंग्स
डालसा सचिव को पेंटिंग भेंट करती छात्रा

कार्यक्रम समाप्ति के बाद विद्यालय की छात्राओं की ओर से बनाई गई आकर्षक पेंटिंग डालसा सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार को भेंट की गई। इस दौरान डालसा सचिव ने विद्यालय के विजिटर बुक में अपना अनुभव साझा किया, छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा हस्ताक्षर किए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बिहार से लाकर जमशेदपुर में बिक रहे थे हथियार, पुलिस के हत्थे चढ़ा एक तस्कर

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time