Singhbhum Chamber के LOGO को मिला ट्रेडमार्क, अब अनधिकृत उपयोग पर होगी कानूनी कार्रवाई

जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अपने प्रतीक चिन्ह (Logo) को आधिकारिक रूप से ट्रेडमार्क करा लिया है। अब यह लोगो चैम्बर की कानूनी संपत्ति बन चुका है और इसके अनधिकृत उपयोग पर कानूनी कार्रवाई संभव होगी। इस संबंध में जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि संगठन के व्यावसायिक, औद्योगिक और सामाजिक प्रभाव को देखते हुए लोगो को ट्रेडमार्क करवाने का निर्णय लिया गया। अब इसका निबंधन हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई सदस्य, संस्था या व्यक्ति इस लोगो का उपयोग चैम्बर की पूर्व अनुमति के बिना करता है, तो यह गैरकानूनी माना जाएगा और उस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस उपलब्धि पर चैम्बर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु और कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इसे चैम्बर की साख और भविष्य की योजनाओं के लिए एक अहम कदम बताया और सदस्यों को इसकी जानकारी साझा की।

इसे भी पढ़ें : Gamharia: बाइक बचाने के चक्कर में गड्ढे में गिरी कार, कार सवार चार छात्र फरार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time