West Singhbhum: महाशिवरात्रि पर इस मंदिर से निकलेगी महादेव की भव्य बारात और वैदिक मंत्रों से होगा शिव पार्वती का विवाह

गुवा: 26 फरवरी, बुधवार को गुवा के योगनगर स्थित शिव पार्वती मंदिर से महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की भव्य बारात निकलेगी. इस बारात में श्रद्धालु भूत पिचास बनकर शामिल होंगे. शिवजी की यह बारात गुवा योगनगर शिव पार्वती मंदिर से निकल कर स्टेशन कॉलोनी, कच्छी धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट और गुवा बाजार होते हुए कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर तक पहुंचेगी.

शिव पार्वती का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह

गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में भगवान भोले शंकर और माता पार्वती का विवाह पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न होगा. यह दृश्य भक्तों के लिए एक दिव्य अनुभव होगा. महाशिवरात्रि के इस खास अवसर पर गुवा क्षेत्र की सभी सुहागिन महिलाएं और कुमारी कन्याएं बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह में शामिल होने के लिए दिनभर उपवास रखकर पूजा-अर्चना करेंगी. यह आयोजन क्षेत्र के लिए धार्मिक आस्था और समृद्धि का प्रतीक बनेगा. मंदिर कमेटी ने मंदिर को विशेष रूप से सजा-संवारा है और इस दिन महाभोग प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा. इसके अलावा, स्टेशन कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में मंदिर कमेटी के संस्थापक कुल बहादुर द्वारा भोग वितरण का आयोजन किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिले के वंचित लोगों को 10 मार्च तक खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा, उपायुक्त ने की अभियान की समीक्षा 

Spread the love

Related Posts

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *