Jamshedpur: जमशेदपुर में हुआ महारुद्राभिषेक, बर्फ से बनी शिवलिंग और पार्थिव पूजा बनीं आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर:  अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की इकाई) द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर साकची महालक्ष्मी मंदिर परिसर में महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक ऊर्जा से सराबोर इस कार्यक्रम में 11 जजमानों ने सपत्नीक विधिवत पूजन किया।

इस आयोजन को 21 विद्वान पुरोहितों की टीम ने संपन्न कराया। अनुष्ठान की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और संकल्प विधि से हुई, जिसमें जजमानों ने गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, गन्ना रस और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर “ॐ नमः शिवाय” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संस्कृति और सौहार्द का वातावरण बनाते हैं। सावन मास में शिवभक्ति का विशेष महत्व होता है और यह आयोजन आध्यात्मिक जागरूकता का माध्यम भी है।

कार्यक्रम की खास झलकियां
बर्फ से निर्मित शिवलिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
12 पार्थिव शिवलिंगों का विधिवत पूजन किया गया।
हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक शिव आरती और स्तुति पाठ के साथ हुआ, जिससे वातावरण और भी आध्यात्मिक हो उठा।

कार्यक्रम की सफलता में अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल, सचिव मयूर संघी, जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, महासचिव मंटू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, कमल किशोर अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिले शिक्षा में सुधार की रफ्तार, इस महीने खुलेंगे 2000 बच्चों के बैंक खाते

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time