आदित्यपुर: शनिवार शाम को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के पान दुकान चौक के पास एक गंभीर घटना हुई। पूर्व विधायक मलखान सिंह के छोटे पुत्र यश सिंह की गाड़ी को एक 407 वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में यश सिंह घायल हो गए और उनके सिर में चोटें आईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद यश सिंह के समर्थकों ने गाड़ी चालक को पकड़कर पीट दिया। गुस्साए चालक ने भी जवाब में अपनी गाड़ी में रखे डंडों से यश सिंह और उनके समर्थकों पर हमला किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और घायल लोगों का इलाज अस्पताल में कराया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने बताया कि दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं और आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :
Simdega: कोलेबिरा बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, इलाके में तनाव – स्थानीय लोग आक्रोशित