Municipal Elections  : जुगसलाई में पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने खोला चुनाव कार्यालय, जीत के प्रति आश्वस्त

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या तीन से पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने पुरानी बस्ती रोड में चुनाव कार्यालय खोला. कार्यालय का उद्घाटन स्टेशन रोड गुरूद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सोहन ने किया. मौके पर सज्जन देबुका, अशोक पोद्दार समेत उनके समर्थक एवं अन्य लोग मौजूद रहे. मुख्य ग्रंथी ने सबसे पहले अरदास करायी. तत्पश्चात फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया.

इस दौरान जगदीप सिंह मिंटू ने कहा कि जुगसलाई में व्याप्त जन समस्याओं को दूर करने के लिए वे चुनाव लड़ रहे हैं. यहां साफ-सफाई की व्यवस्था नगण्य है. इसी तरह कई क्षेत्रों में मुख्य एवं ब्रांच रोड जर्जर हालत में हैं. पेयजल की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ती है. कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं हैं. जिससे अंधेरे में लोगों को दिक्कत होती है. जीत के प्रति आश्वस्त जगदीप सिंह ने कहा कि वार्ड के लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई वार्ड 12 में दीपक अग्रवाल रामूका को मिला मारवाड़ी समाज का समर्थन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रफ़्तार का कहर जारी, सड़क पार कर रहे बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान को कार ने रौंदा, मौत

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) एक बार फिर रक्त रंजित हो उठा। गुरुवार दोपहर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के संतोष होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस…

Spread the love

Gua : सेल डी.ए.वी चिड़िया में वैदिक हवन के साथ 2026-27 सत्र की शुरुआत

डीएवी संस्थान आधुनिक शिक्षा और वैदिक मूल्यों के अनूठे मिश्रण के लिए महत्वपूर्ण हैं : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा : सेल से संबद्ध डी.ए.वी पब्लिक स्कूल चिड़िया में 2…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time