जादूगोड़ा : रामनवमी के अवसर पर माटीगोंडा स्थित श्री दयाल राम मंदिर में दूसरे दिन भी श्री दयाल राम नवमी उत्सव की धूम रही। भारी संख्या में श्रद्धालु जादूगोड़ा स्थित दयाल राम मंदिर पहुंचे व दयाल बाबा समेत राम-सीता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान राम दयाल हरे कृष्ण दयाल हरि संकीर्तन से पूरा जादूगोड़ा भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्मल काबरा, सज्जन काबरा समेत पुजारी हरिकिशन शर्मा, श्रीमती शांति शर्मा, भक्त दयाल सरकार, ओम प्रकाश झा, छोटू समेत आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीधर राउत, महासचिव सुशील अग्रवाल, सलाहकार रंजीत श्रीवास्तव, अमरेश झा, कोषाध्यक्ष प्रशांत झा, बालकृष्ण मिश्रा, मुख्य पुजारी लक्ष्मण दुबे, गौरी शंकर ठाकुर, गुप्तेश सहाय, बासुदेव शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में टाटा, आसनसोल, धनबाद, सरिया, कोलकाता इत्यादि जगहों से गुरुभाईयो ने भी हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम, शौर्य प्रदर्शन और भक्ति के जयकारों से सराबोर हुआ क्षेत्र
There is no ads to display, Please add some



















































