Potka : सानग्राम में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल

पोटका : सानग्राम गांव में शुक्रवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। सुबह 10 बजे जगन्नाथ मंदिर संकीर्तन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन माताजी आश्रम हाता के संचालक सुनील कुमार दे, मुखिया अभिषेक सरदार एवं शिल्पी कमल कांति घोष ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सुनील कुमार दे ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि भक्ति और भाव का विषय है, इसकी गरिमा बनाए रखना आवश्यक है। वहीं मुखिया अभिषेक सरदार ने कहा कि हरिनाम से मन को शांति मिलती है। कमल कांति घोष ने भाषा, संस्कृति और धर्म को पहचान बताते हुए इसे संरक्षित रखने की अपील की।
कार्यक्रम में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और श्रद्धालु मौजूद रहे। संकीर्तन का समापन 29 मार्च को होगा।

इसे भी पढ़ें : Potka : रामनवमी पर हल्दीपोखर में निकली भव्य हनुमान झांकी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time