Municipal Elections : डर के आगे जीत है,जुगसलाई का विकास मेरी पहली प्राथमिकता : डॉली मल्लिक

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक ने मंगलवार को गौशाला चौक, सफ़ीगंज मोहल्ला, गौशाला नाला रोड, पुरानी बस्ती रोड, पंछी मोहल्ला, बामा लाइन सहित अन्य क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉली मल्लिक ने कहा किसी से डरने की जरूरत नहीं क्योंकि डर के आगे जीत होती है। उन्होंने कहा कि जिसे मीडिया दागी और बागी बता रहा है, वैसे लोगों से जुगसलाई की जनता को सचेत रहने की जरूरत है। जुगसलाई की जनता जानती है कि पिछले 15 वर्षों से कौन उनके सुख दुख में खड़ा रहा है। आज जो लोग अपने रसूख का धौंस दिखाकर बड़े बड़े वादे कर रहे हैं, उन्हें जनता को बताना चाहिए कि उनके द्वारा जुगसलाई की जनता के लिए उन्होंने क्या किया है। मेरा दावा है कि चुनाव के बादल छटते ही वे भी गायब हो जाएंगे, फिर उनका दर्शन दुर्लभ हो जाएगा। आज जब हम सभी समाज को साथ लेकर जुगसलाई के विकास की बात कर रहे है तो वो लोग हिंदू मुसलमान की बात कर रहे है। मैं जुगसलाई की जनता से अपील करना चाहती हूं कि आप वैसे लोगों को पहचानिए जो केवल चुनाव जीतने के लिए समाज को बांटने काम कर रहे हैं। वैसे लोग जो सिर्फ अपना भला सोचते हैं, वे लोग जुगसलाई का क्या विकास करेंगे। जुगसलाई की समुचित विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। डॉली मल्लिक ने लोगों से क्रम संख्या 3 चूड़ी छाप पर वोट देने की अपील की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, जिला परिषद बोड़ाम गीतांजलि महतो, माणिक महतो, ममता,रिमा,विक्की सोनकर,दिनेश जायसवाल, अंकुश साहनी, बाबू और मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : सरयू राय ने संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा कर बढ़ाया जनसमर्थन

Spread the love

Related Posts

Jadugora :  गौरव मेमोरियल अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में जमशेदपुर की टीम बनी विजेता

जादूगोड़ा : राखा कॉपर क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को गौरव मेमोरियल अंडर 15 टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इधर शुरुआत में एमबिसन क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर की टीम नें टॉस…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में मॉ पीताम्बरा मंदिर का वार्षिक महोत्सव 10 को

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का एक दिवसीय प्रथम वार्षिक महोत्सव शुक्रवार 10 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time