Municipal Elections : जुगसलाई के वार्ड 12 में परिवर्तन की लहर, शिक्षित नेतृत्व को मिल रहा व्यापक जनसमर्थनः गौरव गोयल

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 में इस बार परिवर्तन की स्पष्ट लहर दिखाई दे रही है। प्रत्याशी गौरव गोयल के पक्ष में लगातार बढ़ते जनसमर्थन ने चुनावी वातावरण को नई दिशा प्रदान की है। मोहल्ला स्तर पर आयोजित बैठकों, घर-घर जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रमों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी इस बात का संकेत दे रही है कि वार्ड अब सकारात्मक, शिक्षित और जिम्मेदार नेतृत्व की ओर अग्रसर है।

युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में “बल्ला” चुनाव चिन्ह के समर्थन में आगे आ रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान अब अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान गौरव गोयल ने एक महत्वपूर्ण विषय पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि अनेक नागरिकों को अपनी वार्ड संख्या, मतदान केंद्र एवं प्रत्याशी संबंधी जानकारी प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वे इस स्थिति से पूर्णतः अवगत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी टीम जुगसलाई क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें उनके वार्ड, मतदान केंद्र, प्रत्याशी एवं मतदाता अधिकारों की जानकारी प्रदान कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अपील की कि यदि जुगसलाई का कोई भी नागरिक इस प्रकार की किसी भी जानकारी या परेशानी से जूझ रहा है, तो वह तत्काल उनसे संपर्क कर सकता है। हमारी टीम अविलंब उसकी सहायता करेगी। हमारी सेवा का उद्देश्य केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है पूरा जुगसलाई हमारा परिवार है और उसकी सेवा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा “यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि जुगसलाई के भविष्य और सम्मान का चुनाव है। हमारा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि स्वच्छ प्रशासन और जमीनी विकास है।”

अंत में उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि दिनांक 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को मतदान केंद्र एमई स्कूल रोड, जुगसलाई में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर “बल्ला” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर विकास, पारदर्शिता और जिम्मेदार नेतृत्व के पक्ष में अपना मत प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : डर के आगे जीत है,जुगसलाई का विकास मेरी पहली प्राथमिकता : डॉली मल्लिक

Spread the love

Related Posts

Jadugora :  गौरव मेमोरियल अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में जमशेदपुर की टीम बनी विजेता

जादूगोड़ा : राखा कॉपर क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को गौरव मेमोरियल अंडर 15 टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इधर शुरुआत में एमबिसन क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर की टीम नें टॉस…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में मॉ पीताम्बरा मंदिर का वार्षिक महोत्सव 10 को

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का एक दिवसीय प्रथम वार्षिक महोत्सव शुक्रवार 10 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time