Jamshedpur: बाबा नगरी के लिए रवाना राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार का जत्था

जमशेदपुर:  हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार (RKSM) जमशेदपुर के बैनर तले 21 शिवभक्तों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ. श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.

मंगलवार सुबह सात बजे सभी शिवभक्त कदमा स्थित कार्यालय में एकत्र हुए. यहां से बोल बम के जयकारों के साथ जत्था बस से बाबा नगरी के लिए निकला. यात्रा का नेतृत्व RKSM के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन और जमशेदपुर जिला अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने किया.

जत्था रवाना होने से पहले प्रमुख पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, दूसरों की मदद करने और संगठन की गरिमा को बनाए रखने का आग्रह किया. भक्तों ने पूरी तैयारी के साथ यात्रा शुरू की — जिसमें खाने-पीने का सामान, फल, बिस्किट और बोतलबंद पानी जैसी जरूरी चीजें शामिल थीं.

सूत्रों के अनुसार, जत्था शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेगा. इसके बाद श्रद्धालु बासुकीनाथ और तारापीठ होते हुए जमशेदपुर लौटेंगे.

जत्थे में शामिल प्रमुख लोगों में RKSM राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बर्मन, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज बर्मन, धनबाद जिला अध्यक्ष सरोज वर्मा, शंकर लाल, उदय वर्मा, अनमोल वर्मा, अशोक वर्मा, जगदीप वर्मा, सुनील वर्मा, देव प्रसाद वर्मा, राजेश वर्मा, दिलीप वर्मा, संजीव वर्मा, राज बर्मन, अनिल वर्मा, माखन लाल स्वर्णकार और अन्य सदस्य शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गांव में उपायुक्त ने ग्रामीणों की सुनी बात, जाना विकास का हाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *