Adityapur : खरकई पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही चार गाड़ियां एक-दूसरे से टकराई

आदित्यपुर: आदित्यपुर खरकई पुल के नजदीक बुधवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां आदित्यपुर से बिष्टुपुर की ओर जा रही चार गाड़ियां तेज रफ्तार होने के चलते एक दूसरे से टकरा गई। खरकई पुल के पास तेज गति से जा रहे सफेद रंग के स्कॉर्पियो की टक्कर आगे चल रहे किसी गाड़ी से हुई, इसके ठीक पीछे आ रही तीन गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकराती गई। टक्कर होने से सभी गाड़ियां आगे एवं पीछे से क्षतिग्रस्त हो गए, घटना के बाद खरकई पुल के पास जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में पुलिस के पहुंचने पर जाम हटाया गया। वही सुबह के वक्त गाड़ियों के आपस में टक्कर होने एवं जाम लगने से अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि इस घटना में कोई भी गंभीर घायल नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें: CJI BR Gavai: अनुसूचित जाति से दूसरे CJI बने गवई, संभाली देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

    जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

    Spread the love

    BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *