Patamada : साकची से शिक्षक की मोटरसाइकिल चोरी, विभागीय बैठक में भाग लेने गए थे

पटमदा :  खेरुआ पंचायत अंतर्गत उमवि मादालकोचा में पदस्थापित शिक्षक तापस पाल  की काले रंग की होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (जेएच05बीयू / 7977) रविवार को साकची के संजय मार्केट से चोरी हो गई. शिक्षक ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की. उन्होंने बताया कि विभागीय बैठक में शामिल होने के लिए वे पटमदा से जमशेदपुर गए थे. बैठक समाप्त होने के बाद स्टेशनरी समान की खरीद के लिए साकची संजय मार्केट गए थे. सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी करके दुकान पर गए। सामान लेकर जब वापस आए तो मोटरसाइकिल गायब पाया. इधर-उधर खोजने के बाद कुछ पता नहीं चलने पर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Jadugora : पोटका में सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा के साथ मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी, पोटका थाना में मामला दर्ज

जादूगोड़ा :पोटका थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में घुसकर पोटका निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा को धमकाने, मारपीट करने का मामला प्रकाश में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time