साकची में संगठन की बैठक में ली सदस्यता
जमशेदपुर : मिशन मोदी अगेन पीएम की एक बैठक रविवार को साकची में हुई. जिसमें सेना के रिटायर अधिकारी संतोष सिंह मिशन मोदी संगठन से जुड़े. उन्होंने कहा कि “देश हित में इस समय मोदी जी जो कार्य कर रहे हैं उसका कोई जवाब नहीं है. इसी से प्रभावित होकर उन्होंने संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया. संतोष सिंह ने कहा कि सेवानिवृत होने के बाद सामाजिक काम के लिए मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन बेहतर मंच है. उनको संगठन के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडे ने जोड़ा है. श्री पांडे ने उम्मीद जताई कि संतोष सिंह के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा बेहतर तरीके से सामाजिक गतिविधियां संचालित होंगी. मौके पर मिशन मोदी के कार्यकर्ता राजू शर्मा, नितेश सिंह, अशोक सिंह, पिंटू सिंह, विशाल सिंह आशीष चंद्र, अंकित गुप्ता, राजेश पांडे, ए रोहन आदि उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some



















































