Bahragora: कीचड़ से पटी गांव की PCC सड़क, न नाला – न निकासी, सिर्फ इंतज़ार

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पूर्णापानी पंचायत के दांदुडीही गांव की मुख्य पीसीसी सड़क जलजमाव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है. हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है. स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग से सड़क किनारे जल निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की है. लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी कोई पहल नहीं की गई है. परिणामस्वरूप, हर वर्ष बारिश में सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है.

 

बरसात में घर से निकलना बनता है चुनौती
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी होती है. स्कूल जाने वाले बच्चों को अक्सर फिसलन और गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है.

 

प्रशासन से सख्त मांग: जल्द हो समाधान
ग्रामीणों ने एक बार फिर पंचायत और प्रखंड प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाला निर्माण कराया जाए और सड़क की स्थिति को सुधारा जाए. समय रहते उपाय नहीं किए गए तो आगामी मानसून में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.

इसे भी पढ़ें : Bahragora:सड़क की बदहाली पर बोले ग्रामीण – गड्ढों से नहीं, अब उम्मीदों से डर लगता है

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time