Potka: जंगली हाथी के हमले में किसान की मौत

पोटका: ग्वालकाटा पंचायत के बुटगोड़ा स्थित बलियागोडा में बैल ढूंढने गए एक किसान की जंगली हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई. घटना गुरुवार सुबह की है और मृतक किसान का नाम दुर्गा कुदादा (55) बताया गया है.

जानकारी के अनुसार, दुर्गा कुदादा का बैल बुधवार को घर वापस नहीं लौटा था. इसे ढूंढने के लिए दुर्गा गुरुवार सुबह लगभग सात बजे जंगल की ओर निकल पड़े थे. इसी दौरान जंगल में अचानक एक जंगली हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पोटका पुलिस और वन विभाग को सूचित किया. सूचना मिलने पर पोटका थाना के सहायक अवर निरीक्षक बाबुजन बास्की और वन विभाग के प्रभारी वनपाल सौरव बांसुरी, वनरक्षी किशोर सोरेन, रवींद्रनाथ महतो, नवीन झा, कुसमय मुर्मू, दीपक महतो, राकेश कुमार व अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर भेज दिया.

मुआवजा और परिवार की सहायता

घटना के बाद, वन विभाग ने मृतक के परिवार को तत्काल मदद प्रदान की. मृतक की पत्नी शांति कुदादा को 25 हजार रुपये का नगद मुआवजा दिया गया. इसके साथ ही वन विभाग द्वारा मृतक के परिवार को जंगली हाथी के हमले से हुई मौत के लिए 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान भी किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Potka: शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पोटका के दो मुखियाओं को मिलेगा सम्मान 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *