Potka रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी आयोजित

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों ने शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई।‌ सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषय से संबंधित बहुत ही आकर्षक और कम लागत मूल्य वाले शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण किया। इन टीएलएम का प्रयोग कर बीएड के विद्यार्थी अपनी कक्षा को अधिक प्रभावी और रोचक बनाते हैं और साथ ही इससे अधिगम यानी सीखने की प्रक्रिया भी सरल होती है। ‌
कॉलेज के सचिव गौरव बचन ने कहा कि टीएलएम पर विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित ये प्रदर्शनी उनकी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता के साथ-साथ अपने विषय पर उनकी पकड़ को भी दर्शाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी व्याख्याताओं का रहा योगदान

इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विद्युत, प्रकाश संश्लेषण, बाजार, ई-कॉमर्स, नेत्र, सिंधु घाटी सभ्यता, फ्रांसीसी क्रांति, बल, आधुनिक विश्व में चरवाहे, मुगल साम्राज्य, संख्या, त्रिभुज, 1857 की क्रांति, आर्थिक क्रियाएं, प्रकाश का अपवर्तन, बल, गति, कृषि, संसाधन,भ्रंशन,वायुमंडल की संरचना, वायुमंडल की परत, सौरमंडल, दो बैलों की कथा, पालमपुर गांव की कहानी,‌बस की यात्रा, संज्ञा, सर्वनाम, वाक्य के प्रकार आदि विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : प्रकृति की गोद में गूंजी मांदल की थाप, श्रद्धा के साथ मनाया गया बाहा पर्व

Spread the love

Related Posts

Gua : बाईहातु गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, बालक एवं बालिका वर्ग में जोजोगुटू की टीम बनी विजेता

गुवा : सेल गुवा प्रबंधन द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत बाईहातु गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Baharagora : प्रकृति की गोद में गूंजी मांदल की थाप, श्रद्धा के साथ मनाया गया बाहा पर्व

बहरागोड़ा : प्रखंड के भूतिया पंचायत स्थित जाहेर थान में संताल समुदाय द्वारा आज प्रकृति पर्व ‘बाहा बोंगा’ पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत ऋतु के आगमन और साल-महुआ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *