चाईबासा में प्रकाश पर्व को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी

Chaibasa : चाईबासा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ 6 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा. इस उपलक्ष में  शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई. इसे लेकर शुक्रवार प्रात: 5-00 बजे से गुरुद्वारा साहिब में अरदास आरंभ हुई. सबसे पहले संगत कीर्तन करते हुए स्टेशन रोड स्थित जसबीर सिंह मारवाह के घर गई. वहां से कीर्तन, अरदास करके अमला टोला होते हुए जसपाल सिंह, सतपाल सिंह के घर टुंगरी पहुची.
वहां से  प्रभात फेरी कीर्तन करते हुए बबलु विश्वकर्मा के घर, उसके बाद पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए गांधी टोला पहुंची.

इसे भी पढ़ें : गोपालपुर में बंद घर से चोरी का आरोपी धराया, सामान भी बरामद

प्रसाद एवं अल्पाहार का प्रबंध किया गया था

सभी के घरों में प्रसाद एवं अल्पाहार का प्रबंध कीर्तन मंडली के लिए कराया गया था. अंत में प्रभात फेरी गुरुद्वारा पहुंची जहां अरदास एवं प्रसाद का वितरण कर प्रभात फेरी समाप्त की गई.  सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ शुरू होगा और 6 जनवरी सोमवार को गुरु पर्व के दिन इसकी समाप्ती होगी. जमशेदपुर के कीर्तन मंडली द्वारा गुरुवाणी का कीर्तन होगा.  प्रभात फेरी में गुरु सिंह सभा, स्त्री सत्संग एवं युवा खालसा की सराहनीय भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें : गोपालपुर फाटक के पास भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time