यूसील कॉलोनी में बाहरी लोगों को जगह देने पर होगा आंदोलन – दुर्गा महाली

रोजगार से लेकर सभी चीजों में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है – दुर्गा महाली.

Ghatshila : घाटशिला के यूसील में इन दिनों अधिकारियों कि मिलीभगत से विस्थापितों को दरकिनार किया जा रहा रहा है. ये बाते संयुक्त विस्थापित बेरोजगार संघ के महासचिव दुर्गा महाली उर्फ जैकी ने कही. उन्होंने कहा कि यूसील प्रबंधन के द्वारा लगातार विस्थापितों के मुद्दे को दरकिनार किया जा रहा है. रोजगार से लेकर सभी चीजों में बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, साथ ही यूसील जादूगोड़ा कॉम्प्लेक्स में भी एक भी विस्थापित को जगह नहीं दिया गया है, जबकि विस्थापितों ने यूसील को अपनी सारी जगह दे दी है, परन्तु यूसील प्रबंधन ने उसी जगह पर कॉप्लेक्स बनाकर बाहरी लोगों को आवंटित कर दिया है.

 

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में प्रकाश पर्व को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी

 

 शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को सौंपा जाएगा ज्ञापन 

 

उन्होेंने कहा कि एक तरह यदि देखा जाए तो इसमें पहले स्थानीय बेरोजगार विस्थापितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए था.  वहीं दूसरी और कॉलोनी परिसर में भी कई बाहरी लोगों को कंपनी ने जगह उपलब्ध करवा कर रोजगार दिया गया है. जबकि विस्थापित भी कॉलोनी परिसर में रोजगार को लेकर जगह की मांग करते है तो उसे प्रबंधन के द्वारा ठुकरा दिया जाता है, इन दिनों कई अन्य लोगों को यूसील जादूगोड़ा कोलोनी परिसर में जगह उपलब्ध करवाने की बात चर्चा में है. वहीं दुर्गा महाली ने कहा कि यदि कॉलोनी परिसर में किसी भी बाहरी लोगों को जगह उपलब्ध करवाया गया या कोई भी भवन आवंटित किया गया तो विस्थापितों के साथ तीर कमान लेकर कंपनी परिसर का घेराव को विवश होंगे.  जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से यूसिल प्रबंधन की होगी.  विस्थापितों कि समस्याओं एवं मांगों को लेकर जल्द ही राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : भगवान् की भक्ति ही भवसागर से पार लगाने का एकमात्र माध्यम : बांके बिहारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time