भगवान् की भक्ति ही भवसागर से पार लगाने का एकमात्र माध्यम : बांके बिहारी

अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित भागवत का द्वितीय दिवस

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में साकची के धालभूम क्लब मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन अष्टोतर शत श्रीमद्भागवत कथा का प्रारंभ करते हुए व्यासपीठ से अपना उद्बोधन देते हुए आचार्य श्री बांके बिहारी गोस्वामी ने कथा प्रसंग पर वर्णन करते हुए कश्यप मुनि एवं देवहूति के विवाह संपन्न होने, उनके पुत्र पुत्रियों के जन्म एवं उनके सात अलग अलग ऋषि पुत्रों के साथ विवाह होने का प्रसंग सुनाया. भगवान् के अंश भूत रुप के प्रादुर्भाव की कथा कही एवं कश्यप पत्नी देवहूति के यहां भगवान् ने स्वयं कपिल मुनि के रूप में अवतार लेने की कथा सुनायी.
कथा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए सती चरित्र में जहां विस्तार से आचार्य ने कथा कही, वहीं शिव के क्रोध से मृत्यु को प्राप्त दक्ष प्रजापति के पुनः जीवित होकर यज्ञ की पूर्णाहुति किये जाने तक का वर्णन विस्तार से बताया. ध्रुव के जन्म आदि के साथ ध्रुव चरित्र पर विस्तार से कथा कही।आचार्य श्री ने कहा कि भगवान् की भक्ति करने से सब कुछ पाना संभव है, भगवान् की भक्ति ही भवसागर से पार लगाने का एकमात्र माध्यम है. आज की कथा में श्रृद्धालु भक्त गण काफी बड़ी संख्या में पधारे तथा श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर सभी ने अपने मानव जीवन को सार्थक किया.

प्रातः श्रीमद्भागवत पुराण के मूल पाठ का हुआ वाचन

कथा में मौजूद श्रोता
अष्टोतर श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर शुक्रवार को साकची स्थित प्रभु दयाल भालोटिया सभागार में सर्व प्रथम प्रातः 6 बजे वृंदावन से पधारे 125 पुरोहितों के द्वारा यजमानों के नाम तथा गोत्र का उच्चारण कर श्रीमद्भागवत पुराण का मूल पाठ का वाचन किया गया। सुबह 8 बजे से पुरोहितों के द्वारा पूजा करायी गयी, तत्पश्चात सभी यजमानों ने सपत्नीक सामुहिक हवन में भाग लिया.

श्री टाटानगर गौशाला को किया गया तुला दान

कथा स्थल पर श्री टाटानगर गौशाला द्वारा एक सांकेतिक गौशाला निर्मित की गई है. जिसमें एक गाय व बछड़ा हैं.  इच्छुक श्रृद्धालु जो गौशाला जाकर तुलादान नहीं कर पाते हैं. उनलोगों ने भागवत सप्ताह की पुण्य बेला में तुला दान किया.

ये रहे उपस्थित

अंकित अग्रवाल, लाला मूनका, अंकुश जवानपुरिया, सुनील देबुका, लिपू शर्मा, दीपक पारीक, नेहा चौधरी, कमल किशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश रिंगसिया, सांवरमल अग्रवाल, राजेश गढ़वाल, सुरभि शाखा तथा श्याम सखी के सदस्य मौजूद रहे.
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने  विजय दिवस पर वीर नारी, शहीदों के परिजन व पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में गोलमुरी स्थित केरला समाजम ऑडिटोरियम में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन…

Spread the love

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर विधायक सरयू राय का बड़ा आरोप कहा,  मानगो नगर निगम में पार्षद को 2 प्रतिशत, मेयर को अलग से कमीशन चाहिए

युवक ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, भुगतान न होने पर दी आत्मदाह की धमकी सरयू राय ने नगर विकास मंत्री से कार्रवाई करने का आग्रह किया जमशेदपुर : जमशेदपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time