चाकुलिया हवाई पट्टी पर फैले कचरे की नपं प्रशासन ने सफाई करवायी

 

चाकुलिया: नगर पंचायत क्षेत्र के हवाई पट्टी के मुख्य रनवे पर बिखरे कचरे की सफाई नगर पंचायत प्रशासन द्वारा शुक्रवार को कराई गई. नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने मुख्य रनवे पर बिखरे प्लास्टिक, थर्माकोल के जूठे प्लेट समेत अन्य कचरे की सफाई की. आपको बता दें कि नव वर्ष के अवसर पर एक जनवरी को हवाई पट्टी पर पिकनिक मनाने के लिए हजारों लोगों का जुटान हुआ था. पिकनिक के बाद लोगों ने थर्माकोल के जूठे प्लेट और दोना को रनवे पर ही छोड़ दिया था. इस संबंध में ध्यान फाउंडेशन की संचालिका डॉक्टर शालिनी मिश्रा ने नगर पंचायत प्रशासन से हवाई पट्टी पर पड़े कचरों को साफ करवाने का अनुरोध किया था. इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन हवाई पट्टी पर बिखरे कचरों की सफाई करवाई.

 

इसे भी पढ़ेः फ्लैट से महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi  : बण्डामुण्डा सीएफ यार्ड में मध्यरात्रि को रेल दुर्घटना की मॉक ड्रिल, तीन की मौत और 19 यात्री घायल होने का किया गया अभ्यास

डीआरएम तरुण हुरिया के निर्देश पर आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव तैयारियों को परखा गया; टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के 27 जवानों ने संभाला मोर्चा रांची (एस के पाण्डेय) : ट्रेन दुर्घटना…

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर स्टेशन पर अब सेगवे से गश्त करेंगे आरपीएफ जवान, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

दक्षिण पूर्व रेलवे में पहली बार शुरू हुई पहल, दुर्गापूजा और दीपावली में यात्रियों को मिलेगी त्वरित सहायता खड़गपुर :  रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time