बस स्टैंड में 60 बस चालकों के नेत्र व स्वास्थ्य की जांच की गई

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह- 2025 के तहत बस स्टैंड चाईबासा में शिविर लगाकर 60 बस चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र की जांच की गई. स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बहामन टुटी, सदर अस्पताल से डॉ.सुशीला सोमेन टोपनो, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य राजाराम गुप्ता, त्रिशानु राय और बस ओनर एसोसिएशन से  जितेंद्र उपस्थित रहे.  उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि चालकों के ऊपर सवारियों की जिम्मेदारी रहती है,  शरीर के दूसरे हिस्से में तकलीफ होने से चिकित्सा परामर्श लिया जाता है, लेकिन आंख जो शरीर का मुख्य अंग है इसे नजरअंदाज करते हैं. आप सभी चालकों को आंख की रौशनी के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है तथा समय-समय पर अपने स्वास्थ्य एवं नेत्र का जांच करवाते रहें, ताकि सवारियों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित हो सके.

इसे भी पढ़ें : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में किया गया कंबल वितरण

 

नेत्र जांच से दुर्घटना की संभावना कम होगी

 

इस अवसर पर सदर एसडीपीओ ने बताया कि जिले में दुर्घटना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और वाहन दुर्घटना होने पर सबसे अधिक नुकसान चालकों का होता है। चालकों को वाहन परिचालन के दौरान ट्रैफिक नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन और नेत्र जांच आवश्यक रूप से करवाना चाहिए, जिससे दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर अभिभावक संघ  ने उपायुक्त से स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi  : बण्डामुण्डा सीएफ यार्ड में मध्यरात्रि को रेल दुर्घटना की मॉक ड्रिल, तीन की मौत और 19 यात्री घायल होने का किया गया अभ्यास

डीआरएम तरुण हुरिया के निर्देश पर आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव तैयारियों को परखा गया; टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के 27 जवानों ने संभाला मोर्चा रांची (एस के पाण्डेय) : ट्रेन दुर्घटना…

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर स्टेशन पर अब सेगवे से गश्त करेंगे आरपीएफ जवान, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

दक्षिण पूर्व रेलवे में पहली बार शुरू हुई पहल, दुर्गापूजा और दीपावली में यात्रियों को मिलेगी त्वरित सहायता खड़गपुर :  रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time