खनन विभाग से ग्रामीणों ने दो ट्रैक्टरों को जबरन छुड़ाया,  पदाधिकारी ने बेरमो थाने में दर्ज कराई  प्राथमिकी

 

 खनन विभाग चला रहा है अवैध खनन के खिलाफ जांच अभियान, टीम ने तीन ट्रैक्टर को किया जब्त

 

 

बोकारोः खनन विभाग द्वारा गुरूवार को बेरमो थानांतर्गत बेरमो-अंगवाली दामोदर नदी घाट क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें अवैध रूप से बालू खनिज उत्खनन कर उठाव करते हुए तीन  ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. जिसे जब्त कर थाना लाने के क्रम में कदमाडीह ग्राम के समीप ग्रामीण महिलाओं द्वारा रोका गया एवं अपराधिक षडयंत्र रचकर उक्त ट्रैक्टरों को जबरन छुड़ा लिया गया. बालू माफियाओं के सहयोग से ग्रामीणों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई. वहीं विभाग द्वारा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के खिलाफ ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के मालिक, चालक एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध बेरमो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, पुलिस बल आदि मौजूद थे. यह जानकारी जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने दी.

 

इसे भी पढ़ेः जमशेदपुर एफसी रिजर्व भद्रेश्वर गोल्ड कप के पहले मैच में मोहम्मडन एससी से भिड़ने के लिए तैयार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिदगोड़ा की विवादित जमीन पर प्रशासन-टाटा स्टील की कार्रवाई से गरमाया मामला, कोर्ट में सुनवाई से पहले बुलडोजर चलाने पर सवाल

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बागान सी रोड स्थित विवादित जमीन पर बुधवार को प्रशासन और टाटा स्टील की संयुक्त कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ता जा…

Spread the love

Dumaria : आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया में बना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी  करेंगे उद्घाटन 

विधायक संजीव सरदार के आग्रह पर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे स्वास्थ मंत्री, डुमरिया की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ डुमरिया : पोटका विधायक संजीव सरदार के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time