सरकारी स्कूल के 11वीं के बच्चे शहर के निजी कंपनी व  संस्थाओं का करेंगे एक्सपोजर विजिट

उपायुक्त ने सभी स्टेकहोल्डर के साथ की बैठक, कार्ययोजना पर की विस्तृत चर्चा

जमशेदपुरः जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 11वीं कक्षा के बच्चों को शहर के निजी कंपनियों एवं संस्थाओं में एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा. इसके लिए बृहस्पतिवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने चिन्हित कंपनियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि के साथ बैठक समाहरणालय सभागार में की. आहूत की गई उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 135 हाई स्कूल में से पहले फेज में 15 स्कूलों को चिन्हित किया गया है. इन 15 स्कूल में से सिर्फ 11वीं कक्षा के 30-30 बच्चों का विभिन्न कंपनियों एवं संस्थाओं का शैक्षणिक भ्रमण 8 जनवरी से शुरू होगा. बैठक में पहले फेज के लिए चिन्हित 15 स्कूलों के प्राचार्य भी उपस्थित रहे. उन्होंने सभी प्राचार्य से 11वीं कक्षा के बच्चों के बीच आंतरिक प्रतियोगिता कराते हुए 30 बच्चों के चुनाव का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : उर्दू भवन में मिर्जा गालिब पर कार्यक्रम आयोजित

व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में होगा कारगर होगा विजिट

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि बच्चों का यह शैक्षणिक भ्रमण एक प्रकार से फन एक्टिविटी होगा जिसमें बच्चे मनोरंजक तरीके से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे. कंपनियों एवं संस्थाओं की कार्यप्रणाली, उत्पाद, कंपनी का संगठन आदि के बारे में जानकारी के साथ-साथ किस अहर्ता को पूरी कर नौकरी कर रहे हैं? शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से मुख्यत: अपने आसपास की चीजों को लेकर बच्चों की चेतना को बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के जीवन को एक दिशा देने की है जिससे वे कुछ नया सीख सकें और जीवन में कुछ अलग करने के लिए प्रेरित हो सकें. वहीं खेल व संस्कृति को बढ़ावा देते संस्थाओं का भ्रमण कर बच्चे विभिन्न संस्कृतियों से रूबरू होने के अलावा खेल के क्षेत्र में कैसे कैरियर बनाया जा सकता है इस विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : घाटशिला के भाटाजोड़ नाला के पास बस पलटी, 18 घायल

इन संस्थानों में बच्चे करेंगे एक्सपोजर विजिट

बच्चों के एक्सपोजर विजिट को लेकर इंडो डेनिश टूल रूम, आदित्यपुर, टाटा मोटर्स, ट्राइबल कल्चर सेंटर, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, जे.एन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, जेआरडी टाटा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स, एन.टी.टी.एफ, शूटिंग रेंज, हॉर्स राइडिंग, नवल टाटा हॉकी एकेडमी, टाटा फुटबॉल एकेडमी, टी.एस.ए.एफ रॉइंग एकेडमी, टाटा स्टील यूटिलिटिज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज, सी.एस.आई.आर-एन.एम.एल, रूसी मोदी सेंटर ऑफ एक्सेलेंस को चिन्हित किया गया है.

इसे भी पढ़ें :कवि एवं लेखक बंकिम चंद्र महतो की जयंती पर पुस्तक का हुआ लोकापर्ण

 विजिट के लिए इन स्कूलों का किया गया चयन

  1. अष्टकोशी प्लस टू हाईस्कूल, भालुकरपातरा, डुमरिया 2. मनोहरलाल प्लस टू हाई स्कूल, चाकुलिया 3. शिवलाल प्लस टू हाई स्कूल, मुसाबनी 4. उत्क्रमित हाई स्कूल, सिमुलडांगा, गोलमुरी सह जुगसलाई 5. पिपुल्स एकेडमी प्लस टू हाई स्कूल, गोलमुरी सह जुगसलाई 6. आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, सीतारामडेरा, गोलमुरी सह जुगसलाई 7, सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस साक्ची 8. बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल, बर्मामाइंस 9. नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल, धालभूमगढ़ 10. दिघीभूला प्लस टू हाई स्कूल, बोड़ाम 11. एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पटमदा 12. मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, घाटशिला 13. प्लस टू हाई स्कूल, बहरागोड़ा 14. वी.एन प्लस टू हाई स्कूल, हल्दीपोखर, पोटका 15. उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, ज्वालकाटा, गुड़ांबादा शामिल हैं.

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जांझिया गांव में मां मनसा पूजा का भव्य शुभारंभ: कलश यात्रा और पारंपरिक करतबों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बहरागोड़ा: मंगलवार शाम को बहरागोड़ा के जांझिया गांव में सार्वजनिक मनसा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का शुभारंभ पहले दिन तालाब से निकाली गई…

Spread the love

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time