बीएड की तरह नए सत्र में प्रवेश परीक्षा के बाद हुई अभ्यथिर्यों की काउंसलिंग, नए सत्र मे एडमिशन की की गई थी नई व्यवस्था.
Chaibasa : कोल्हन विश्वविद्यालय में एमएड में इस बार 50 सीटों में मात्र एक विद्यार्थी का नामांकन हुआ. एमएड की सभी सीट खाली रह गई. विश्वविद्यालय में चल रहे एमएड कोर्स में विद्यार्थियों का सीधे नामांकन होता था, लेकिन 2024- 26 सत्र में बीएड की तर्ज पर ही एमएड में भी नामांकन की प्रक्रिया हुई. प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग हुई लेकिन मात्र एक विद्यार्थी ने ही इसमें नामांकन करवाया बाकी सभी सीट खाली रह गई. नामांकन की तिथि 30 नवंबर थी जो अब समाप्त हो चुकी है. वहीं नए सत्र की शुरुआत भी हो चुकी है लेकिन इस बार एडमिशन में नई व्यवस्था लागू करते ही नामांकन पूरी तरह ठप पड़ गया.
इसे भी पढ़ें : बाबू लाल सोरेन ने जादूगोड़ा में पांच हजार कंबल का किया वितरण
नामांकन प्रक्रिया ठप
21 अप्रैल को बीएड प्रवेश परीक्षा के साथ ही एमएड प्रवेश परीक्षा ली गई थी, इसके बाद प्रवेश परीक्षा लिस्ट जारी करने के बाद काउंसलिंग हुई. लेकिन विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हुआ. एमएड के लिए यह नई व्यवस्था 2024- 26 सत्र से शुरू की गई है जबकि इसके पूर्व कोल्हान विश्वविद्यालय में एडएड के लिए सीधे नामांकन लिए जाते थे, विद्यार्थी सीधा आवेदन के बाद अपना नामांकन लेते थे. लेकिन नए सत्र में व्यवस्था बदलते ही नामांकन प्रक्रिया ठप पड़ गई. कोल्हन विश्वविद्यालय में एकमात्र एमएड की व्यवस्था है जहां एमएड के लिए 50 सीट निर्धारित है. नामांकन का यही हाल रहा तो कुछ दिनों बाद इसे बंद करने की नौबत आ सकती है. हालांकि सीधे नामांकन प्रक्रिया में हर वर्ष 30 से 35 सीट पर नामांकन हो जाता था.
इसे भी पढ़ें : सर्टिफिकेट जांच के चक्कर में फंसा शिक्षकों का रिन्यूअल
There is no ads to display, Please add some



















































