सम्मानित किए गए दया अस्पताल के संचालक हाजी मुमताज अहमद.
jamshedpur : शहर की साहित्यिक संस्था “उर्दू भवन” के तत्वाधान में नव वर्ष के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जवाहर नगर में संस्था के कोषाध्यक्ष सैयद साजिद परवेज के आवास पर उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब के नाम पर केक काटा. उनकी याद में शेरो-शायरी की महफिल सजाई गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज, दया अस्पताल, मानगो के डायरेक्टर मुमताज़ अहमद विशेष रूप से उपस्थित थे. मुमताज़ अहमद को कोरोना में आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए उर्दू भवन की तरफ से सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें : बाबू लाल सोरेन ने जादूगोड़ा में पांच हजार कंबल का किया वितरण
वरिष्ठ शायर अनवर अदीब ने नशिस्त की अध्यक्षता की. सभा में हसरत निजामी, सफदर हारून, वालीउल्लाह वली, सफीउल्लाह सफी, सकलैन मुश्ताक, फरहान खान फरहान, सद्दाम गनी, गौहर अजीज तथा अनवर अदीब ने गजलें पढ़ीं. मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शायरों की नई पीढ़ी को देखते हुए यह विश्वास हो गया है की उर्दू का भविष्य रौशन और ताबनाक है. कार्यक्रम का संचालन गौहर अजीज ने किया तथा डॉ. सैयद जाहिद परवेज ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो की मौत
There is no ads to display, Please add some



















































