गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो की मौत

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा.

GIRIDIH  : गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग जगह पर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई.
पहली घटना ईसरी बाजार की है जहां कलाली रोड के पास मारुति ओमनी में तेज रफ्तार छड़ से लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी.  जिससे मारुति के परखच्चे   उड़ गए. इससे मारुति कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक का नाम चीकू कुमार पंडित है जो  इसरी बाजार कलाली रोड का रहने वाला था.

इसे भी पढ़ें : सर्टिफिकेट जांच के चक्कर में फंसा शिक्षकों का रिन्यूअल

ट्रक जलकर खाक

वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के असुरबांध के पास एक बाइक चालक की मौत किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से हो गई. मृत्यु की पहचान नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरपनिया निवासी अर्जुन महतो के 19 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार महतो के रूप में हुई है. यह घटना गुरुवार अहले सुबह हुई है.
वहीं तीसरी घटना बीती रात निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खाकी जंगल के पास सीमेंट से लौड एक ट्रक शॉर्ट सर्किट के कारण जल गई.
स्थानीय ग्रामीण और निमीयाघाट पुलिस के जवानों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया नहीं तो पूरा ट्रक जलकर खाक हो जाता.
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. वहीं दोनों मृतकों के परिजन निमियाघाट थाना पहुंच चुके हैं.

इसे भी पढ़ें :श्याम बाबा की भक्ति में डूबे भक्तों ने भजनों के साथ किया नव वर्ष का स्वागत

बाइट : सुमित कुमार ( एसडीपीओ डुमरी)


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Chaibasa : किरीबुरू क्वार्टर चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाउनशिप स्थित डी टाइप क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time