श्याम बाबा की भक्ति में डूबे भक्तों ने भजनों के साथ किया नव वर्ष का स्वागत

साकची अग्रसेन भवन में श्याम प्रेमियों ने सांवरिया संग मनाया नव वर्ष 2025

मेरा सांवरिया बड़ा दिलदार निकला… जैसे भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु

जमशेदपुर :  शहर के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े श्याम प्रेमियों ने पुराने साल 2024 कि विदाई और नये साल 2025 का स्वागत बाबा श्याम के दरबार में भजनों के साथ धूमधाम से किया। श्याम प्रेमियों द्धारा ‘नव वर्ष सांवरिया के संग‘ मनाने हेतु साकची श्री अग्रसेन भवन में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया था। मंगलवार और बुधवार के बीच की रात बाबा श्याम की पूजा अर्चना, ज्योत प्रज्जवलित सहित श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक चला। यजमान रश्मी-सुनील अग्रवाल और चंदा-रतन अग्रवाल ने पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी।

इसे भी पढ़ें  : शिव महापुराण की कथा श्रवण करने से दूर हो जाते हैं सभी प्रकार के भय- वृजनंदन शास्त्री

तीन भक्तों को मिला चांदी का सिक्का

इस दौरान लॉटरी के माध्यम से तीन भक्तो को बाबा श्याम का खजाना चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस अवसर पर स्थानीय भजन गायक क्रमशः अनुभव अग्रवाल, महावीर खण्डेलवाल, कविता अग्रवाल एवं प्रेरणा शर्मा द्वारा बाबा श्याम के चरणों में की गयी भजनों की अमृत वर्षा ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसे भी पढ़ें : श्री बैद्यनाथ महादेव मंदिर कमेटी ने दी आचार्य कुणाल किशोर को श्रद्धांजलि

भजन सुनकर मंत्र मुग्ध हुए श्रोता

कार्यक्रम में मौजूद श्रोता

मौके पर भजन गायकों ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो हैं…, चल खाटू के धाम पता नहीं क्या तुझे मिल जाए…., थाली भरकर लाई रे खीचड़ो ऊपर घी की बाटकी…, बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा…, मेरा सांवरिया बड़ा दिलदार निकला…,  शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे…, श्याम धणी को आयो रे बुलावा…., सांवली सूरत पे मोहन दिल दिवाना हो गया…., श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार…, काली कमली वाला मेरा यार हैं…., लाखों पापी तार दिये सुनते हैं सरकार…. आदि भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा श्याम के भजनों की रसधार में श्रद्धालु खुब झूमे।

इसे भी पढ़ें :  पिकनिक मना कर लौट रहे चाईबासा के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

यह रहा मुख्य आकर्षण

इस धार्मिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, केक कटिंग, छप्पन भोग, अखंड ज्योत, श्याम रसोई प्रसाद, भजनों की अमृत वर्षा रहा। सभी श्याम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मालूम हो कि इस कार्यक्रम के आयोजक करने वाले श्याम-कराने वाले श्याम (श्याम प्रेमी) थे। सैकड़ों श्याम प्रेमी सपरिवार ना डिस्को गये ना होटल गये बल्कि ये तो साकची श्री अग्रसेन भवन में बाबा के चरणों मे हाजरी लगाकर एक-दूसरे को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से मनोज अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, पंकज छावछरिया, मालीराम अग्रवाल, विकास अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, श्याम मसाला, चंदन अग्रवाल, अनिल शर्मा, राजेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नवीन कंवाटिया, दीपक सपारिया, कौशल अग्रवाल, नंदलाल शर्मा, उदय अग्रवाल आदि का योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : कदमा टोल ब्रिज से गिरकर युवक की मौत, वीडियो बनाने के दौरान हुआ हादसा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time