घाटशिला के भाटाजोड़ नाला के पास बस पलटी, 18 घायल

बस में सवार 60 लोग पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला से पिकनिक मनाने के लिए नेतरहाट जा रहे थे.


Ghatshila : घाटशिला थाना क्षेत्र के तामकपाल गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार बस भाटाजोड़ नाला की पुलिया से टकराकर कर पलट गई.  बस में सवार 18 से ज्यादा महिला-पुरुष व बच्चे घायल हो गए. बस में सवार 60 लोग पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला से पिकनिक मनाने के लिए नेतरहाट जा रहे थे.  इसी दौरान भाटाजोड़ नाला पर बनी पुलिया के पास बस अनियंत्रित हो गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.  तत्काल सभी घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. घायल होने वालों में असलेहा बीबी (60), शहनाज रहमत (19), जुल्फिकार अली (39), रेहान अली (6), नसीम अली (18), मुमताज बेगम (50), दीवाना खातून (50), जीनत अरब बीबी(18), शाहिद आलम (13), रूपी उल असलम(18), मोहम्मद नजीबुल्लाह (25), हबीबुर रहमान (19), उस्मान अली, असित गुलदार (23) शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : बाबू लाल सोरेन ने जादूगोड़ा में पांच हजार कंबल का किया वितरण

 

एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन टुडू ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. इसमें गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया. घटना के संबंध में बस चालक मोहम्मद निजामुद्दीन ने बताया कि बस में 60 लोग सवार थे. 24 परगना जिला के बेलियाघाट सहित अलग-अलग जगह के लोग पिकनिक मनाने नेतरहाट जा रहे थे. अचानक चालक को झपकी आ गई.  इससे बस अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकराकर पलट गई. सूत्रों के अनुसार, सभी यात्री बुधवार की सुबह में ही स्टील एक्सप्रेस से कोलकाता चले गए हैं.

इसे भी पढ़ें : महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का ठहराव चांडिल जंक्शन पर भी होगा

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time