महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का ठहराव चांडिल जंक्शन पर भी होगा

Chandil :  रेलवे द्वारा महाकुंभ-2025 के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनोें का परिचालन किया जा रहा है. महाकुंभ प्रयागराज के लिए 8 जनवरी से ट्रेन नंबर 08425 कुंभ मेला स्पेशल एवं वापसी में 10 जनवरी 08426 टूंडला भुवनेश्वर स्पेशल,  इसके अलावा 19 जनवरी को 08057 टाटानगर टूंडला स्पेशल 22 जनवरी को 08058 टूंडला टाटानगर स्पेशल वापसी करेगी. इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव आने और जाने के क्रम में चांडिल जंक्शन पर भी होगा.

इसे भी पढ़ें : सर्टिफिकेट जांच के चक्कर में फंसा शिक्षकों का रिन्यूअल

धन्यवाद और आभार व्यक्त

इसके अलावा हमेशा चलनेवाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस, पुरी नई दिल्ली सप्ताहिक एक्सप्रेस भी प्रयागराज कुंभ के लिए जाएगी. चांडिल जंक्शन में महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के ठहराव लिए आद्रा रेल मंडल सलाहकार समिति के सदस्य एवं भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी दिवाकर सिंह ने माननीय केंद्रीय रेल मंत्री और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है. साथ में उन्होंने यह कहा कि इन ट्रेनों की विशेष जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ट्रेनों की समय सारणी एवं सीटों की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : 11 जनवरी से 27 फरवरी तक दिव्यांगता शिविर का होगा आयोजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time