11 जनवरी से 27 फरवरी तक दिव्यांगता शिविर का होगा आयोजन

शिविर में अस्थि, ईएनटी, मनोरोग, नेत्र रोग, ऑडियोलॉजिस्ट, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी प्रतिनियुक्ति.

 

jamshedpur : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला में प्रखंड स्तर पर दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जा रहा है. 11 जनवरी से 27 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया जाएगा. साथ ही शहरी क्षेत्र मानगो में भी दिव्यांगता शिविर प्रस्तावित है. शिविर के सफल आयोजन को लेकर सिविल सर्जन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया है . सिविल सर्जन ने बताया कि सभी शिविरों में अस्थि रोग विशेषज्ञ, ENT रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ऑडियोलॉजिस्ट, विलीनिकल साइकोलॉजिस्ट की प्रतिनियुक्ति होगी.उपायुक्त ने निर्धारित तिथि पर सभी शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति कराते हुए दिव्यांगजनों की जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने का भी निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा टोटो पलटने से युवक घायल, पिकनिक मना कर लौट रहे थे युवक

 शिविर के स्थान एवं तिथि 

पोटका में 11 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में, 20 जनवरी को पटमदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में , 24 जनवरी को गुड़ाबांदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 28 जनवरी को घाटशिला के अनुमण्डल अस्पताल में, 5 फरवरी को धालभूमगढ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में, 10 फरवरी को मुसाबनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में, 13 फरवरी को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में, 17 फरवरी को बोड़ाम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में,  21 फरवरी को मानगो के गांधी मैदान में, 24 फरवरी को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, और 27 फरवरी को डुमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :  पिकनिक मना कर लौट रहे चाईबासा के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Jamshedpur : डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को अनुमंडलीय वन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time