नीमडीह के सिरका में जयपाल सिंह मुंडा का 121 वां जयंती आयोजित

 

 

नीमडीह: अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति व आदिवासी भूमिज मुंडा सरना समिति द्वारा नीमडीह प्रखंड अंतर्गत सिरका के नारगाटांड फूटबॉल मैदान में शिक्षाविद सह अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का 121 वां जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रतिमा में श्रद्धासुमन अर्पित की गई. इस अवसर पर ईचागढ़ के विधायक सविता महतो, जयराम सिंह सरदार, हरेकृष्ण सिंह सरदार, निरंजन सिंह, दिगंबर सिंह सरदार, अरुण सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी. इसके पूर्व जाहेर थान में पूजा अर्चना की गई और समाज का झंडात्तोलन किया गया.

इसे भी पढ़ेः चाकुलिया हवाई पट्टी पर फैले कचरे की नपं प्रशासन ने सफाई करवायी

 

मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. वे अलग झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता, राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के रूप में विश्व प्रसिद्ध है. 1938 जनवरी में उन्होंने आदिवासी महासभा की अध्यक्षता ग्रहण की जिसने बिहार से अलग झारखंड राज्य की स्थापना की मांग की. इसके बाद जयपाल सिंह देश में आदिवासियों के अधिकारों की आवाज बन गए. उनके जीवन का सबसे अच्छा समय तब आया जब उन्होंने संविधान सभा में बेहद वाकपटुता से देश की आदिवासियों के बारे में सकारात्मक ढंग से अपनी बात रखी. हमें उनके आदर्श को आत्मसात कर दिखाए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. इस अवसर पर महिला व पुरुष फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विजेता दलों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित की गई.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time