गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

गिरिडीह: के प्रधान गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व सिख समुदाय के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह के 359 वे प्रकाश पर्व सोमवार को गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया. प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया और पूर्व प्रधान सेवक डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में गुरुद्वारा में कई आयोजन हुए. इस दौरान देहरादून से आए रागी जत्था द्वारा शब्द कीर्तन का दौर शुरू हुआ. तो दोपहर तक जारी रहा. इसी अवसर पर युवा, महिलाएं एवं पुरुष गुरुद्वारे में जुटे, और शब्द कीर्तन में शामिल हुए. इस अवसर पर प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने रागी जत्था के साथ दरबार साहिब के सेवक को भगवा अंगवस्त्र पहनाकार सम्मानित .सिखो को कड़ा, कृपाण और केश रखने का संदेश देकर खालसा पंथ की स्थापना करने वाले सिख समुदाय के गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारे में जुटी भीड़ ने पूरे आस्था के साथ गुरु का आह्वान किया. इसके बाद गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में भक्तो की भीड़ .आयोजन को सफल बनाने सिख समुदाय के सदस्यों की भूमिका खास रही.

इसे भी पढ़ें : श्री गुरु गोविंद सिंह जी का देश और धर्म के लिए किया गया बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा:  काले

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time