Chaibasa: गुवा सेल के नए मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार को जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

गुवा:  गुवा सेल के नए मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार को उनके पदभार ग्रहण करने पर नोवामुंडी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी और पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर तीनों जनप्रतिनिधियों ने गुवा सेल कार्यालय पहुंचकर कुमार को गुलदस्ता भेंट किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गुवा सेल और आसपास के इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और रोजगार जैसे क्षेत्रों में ठोस पहल होगी। उन्होंने कहा कि गुवा क्षेत्र लंबे समय से कई बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है, ऐसे में नए मुख्य महाप्रबंधक की भूमिका इन समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण होगी।

कुमार ने स्वागत और शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गुवा सेल के समग्र विकास और स्थानीय जनहित के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्योग और समाज के बीच समन्वय बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके नेतृत्व में क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ाया HIV संक्रमित ब्लड, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time