Potka: डॉ. अनुप मंडल ने अपने जन्मदिन पर लगाया स्वास्थ्य शिविर, दवाओं का भी हुआ नि:शुल्क वितरण

पोटका:  पोटका के समारसाई में मनसा मंदिर क्लब में डॉ. अनुप मंडल ने अपने 45वें जन्मदिन को यादगार बनाने और लोक कल्याण के उद्देश्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर अनुभवी चिकित्सक और टाटा स्टील से सेवानिवृत्त डॉ. सुब्रतो कुमार मंडल ने भी सहयोग दिया।

 

स्वागत समारोह के दौरान डॉ. हेनरीमान को पुष्प अर्पित कर शिविर की शुरुआत की गई। इसके बाद मरीजों की नि:शुल्क जांच और दवा वितरण किया गया। डॉ. अनुप मंडल ने कहा कि कई बीमारियां होम्योपैथी के माध्यम से संपूर्ण रूप से ठीक की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह तरीका गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सस्ता और सुगम है।

डॉ. सुब्रतो कुमार मंडल ने बताया कि चर्म रोग, किडनी स्टोन, ट्यूमर, पेट की समस्याएं, बाल और त्वचा संबंधित रोग, श्वेत प्रदर, मासिक अनियमितता जैसी बीमारियों का इलाज होम्योपैथी से जड़ से संभव है।

डॉ. अनुप मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को निशुल्क चिकित्सा प्रदान कर उन्हें जागरूक और स्वस्थ बनाना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे लगातार अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को लाभ पहुंच सके।

इस शिविर को सफल बनाने में सुमिता प्रमाणिक, मोलिना मंडल, बासुकी प्रामाणिक और सीमा मंडल जैसे सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time