Saraikela: सरायकेला में छापामारी, JCB और भारी मात्रा में बालू जब्त

सरायकेला:  उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपती के नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र के टुइडूंगरी में छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में एक जेसीबी मशीन और करीब 12,000 घनफीट बालू जब्त किया गया।

इसके बाद कपाली थाना क्षेत्र के गौरी-सापड़ा घाट और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान परिसर में अचानक निरीक्षण किया गया। यहां किसी तरह का अवैध खनन या बालू परिवहन की गतिविधि नहीं मिली।

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की छापामारी और कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: बैंक ऑफ़ इंडिया में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक पर FIR

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *