Bahragora: “मैत्री” के संस्थापक संदीप शाउ ने जन्मदिन पर बांटे उपहार, कराया भोजन

बहरागोड़ा:  मैत्री संगठन के संस्थापक और समाजसेवी संदीप शाउ ने अपना जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। इस मौके पर उन्होंने बहरागोड़ा के गोपालपुर पंचायत स्थित पड़सिया प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। यहाँ बच्चों को शैक्षणिक सामग्री बांटी और उनके लिए दोपहर का भोजन भी कराया।
मैत्री संगठन के स्वच्छ एवं हरित अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इसके बाद शाउ खड़गपुर (झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा) के अभयनगर आदर्श गुरुकुल अनाथालय पहुँचे। यहाँ उन्होंने बच्चों के बीच चावल, दाल, तेल, बिस्कुट, चॉकलेट और मिठाई जैसी ज़रूरी चीजें वितरित कीं। बच्चों ने भी उनके साथ खुशी के पल साझा किए।

अपने जन्मदिन को सेवा का अवसर बताते हुए संदीप शाउ ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद का मौका होना चाहिए। उनका मानना है कि छोटे-छोटे नेक कदम समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: बैंक ऑफ़ इंडिया में 2 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक पर FIR

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई कब्रिस्तान के समीप जंगल में पेड़ से लटकी मिली 17 वर्षीय लड़की की लाश, अनहोनी की आशंका

जमशेदपुर : जुगसलाई के पंछी मोहल्ला स्थित काबली कब्रिस्तान के पास मंगलवार को पेड़ से लटके मिले युवती के शव के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. मृतका…

Spread the love

Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time