Rajnagar : खैरबनी में नवनिर्मित हरि मंदिर की प्रतिष्ठा, 300 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

राजनगर : प्रखंड के खैरबनी गांव में भक्तों के सहयोग से निर्मित नये हरि मंदिर में देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरुवार भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में गांव की 300 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कलश यात्रा के दौरान महिलाएं गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित नदी से जल भरकर कलश लेकर लौटीं। पूरे रास्ते कीर्तन पार्टी और बैंड पार्टी के साथ यात्रा निकाली गई, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। “राधे-राधे” और “हरे कृष्ण” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर माताजी आश्रम के सुनील कुमार दे, कृष्ण पद मंडल, मंडल समिति के हरे मोहन मंडल, गांव के गणमान्य लोग, राधा गोविंद कीर्तन समिति खोएरबनी के सदस्य सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कलश यात्रा के पश्चात वैदिक विधि-विधान के साथ मंदिर की प्रतिष्ठा का कार्य प्रारंभ किया गया। प्रतिष्ठा पूर्ण होने के बाद समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन समिति ने बताया कि शुक्रवार को नवनिर्मित हरि मंदिर में अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। हरिनाम संकीर्तन झारखंड की समृद्ध धार्मिक परंपरा का हिस्सा है, जो न केवल लोगों में भक्ति भाव जागृत करता है, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को भी मजबूत करता है।

इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली विद्या मंदिर में हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ, वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर

Spread the love

Related Posts

Potka :  सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीनेशन की शुरुआत, तीन माह तक चलेगा अभियान 

पोटका : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका में गुरुवार को  वैक्सीन टीकाकरण की शुरुआत की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुड द्वारा दीप जलाकर वैक्सीनेशन अभियान का उद्घाटन किया। इस मौके…

Spread the love

Potka : कोवाली विद्या मंदिर में हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ, वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कोवाली में गुरुवार 2 अप्रैल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हवन कर किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time