Ramgarh: उपायुक्त ने किया DMFT के तहत अमीन प्रशिक्षण हेतु चयन परीक्षा का निरीक्षण

रामगढ़: रामगढ़ जिले में डीएमएफटी (डिस्ट्रीब्यूटेड मिनरल फंड ट्रस्ट) के तहत संचालित ‘ट्रेंड एंड सर्टिफाइड 180 अमीन’ परियोजना के तहत रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ में किया गया. इस दौरान उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और परीक्षा से संबंधित कार्यों का जायजा लिया.

परीक्षा की पारदर्शिता और शांतिपूर्ण आयोजन
उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए और केंद्र अधीक्षक तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए.

परीक्षा में विद्यार्थी भागीदार
इस परीक्षा में कुल 894 छात्रों के लिए पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 781 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.अमीन प्रशिक्षण हेतु इस लिखित परीक्षा का परिणाम परीक्षा के दिन ही घोषित कर दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को त्वरित जानकारी मिल सके. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला नियोजन पदाधिकारी मनोज मनजीत, श्रम अधीक्षक रामगढ़ अभिषेक वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: हिंदू लड़की के अपहरण मामले में मोबाइल टैक्स से खुला राज, पुलिस ने धर दबोचा

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रथम छात्र सुभ्र कांति घोष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के रंगुनिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को विद्यालय के प्रथम छात्र स्व. सुभ्र कांति घोष की चतुर्थ पुण्यतिथि अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में मनाई…

Spread the love

Potka : तारा पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव मिश्र का सैनिक स्कूल पुरुलिया में चयन, स्कूल व परिवार गौरवांवित

पोटका :  हाता के हरिवंश नगर स्थित तारा पब्लिक स्कूल के  कक्षा 5 के मेधावी छात्र अभिनव मिश्र का चयन प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल पुरुलिया में हो गया है।  उक्त स्कूल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *