Jamshedpur: 70 वर्षों के सफर की यादें हुईं ताजा, St. Mary’s Hindi School में एलुमनाई मीटिंग

जमशेदपुर: सेंट मेरिस हिंदी स्कूल के प्रांगण में आज एक विशेष एलुमनाई मीटिंग आयोजित की गई. इसमें विद्यालय के 70 वर्षों के इतिहास में पास आउट हुए विद्यार्थियों को एक विशेष उद्देश्य से आमंत्रित किया गया था. इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र, शिक्षक और प्रबंधन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

 

प्रबंधन ने साझा किया भविष्य का खाका
विद्यालय के सचिव फादर जयराज इग्नाटियस एस. और प्रधानाध्यापिका सिस्टर जॉयस कुल्लू ए.सी. ने बच्चों और शिक्षकों के साथ विद्यालय की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की. प्रधानाध्यापिका ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में विद्यालय एक नए भवन के निर्माण की तैयारी कर रहा है.

 

नर्सरी से प्लस टू तक पढ़ाई की योजना
अपने संबोधन में प्रधानाध्यापिका ने आगे कहा कि विद्यालय जल्द ही नर्सरी से प्लस टू तक की शिक्षा व्यवस्था शुरू करने का लक्ष्य बना रहा है. इस दिशा में आवश्यक संसाधनों और ढांचे के विस्तार की योजना तैयार की जा रही है.

 

सेवानिवृत्त शिक्षकों और एलुमनाई का सहयोग
इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व शिक्षिकाएँ विजयालक्ष्मी विदुला, दीपा राय और मीता घोष भी उपस्थित रहीं. उन्होंने एलुमनाई छात्रों के साथ मिलकर विद्यालय के सपनों को साकार करने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया.

 

एलुमनाई ने जताई प्रतिबद्धता
कार्यक्रम के दौरान एलुमनाई छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी बातें रखीं और विद्यालय के हर प्रयास में समर्थन देने का वादा किया. अनुरंजन पैनाली, अंजनी कुमार, रूपेश झा, आनंद प्रकाश, मुरली मनोहर, बीरू, जयपाल सिंह, सुमंत कुमार कंवर, सरोज कुमार राय, गुरप्रीत सिंह, उमेश कुमार सिंह, ॐ प्रकाश और आलोक कुमार पाण्डेय जैसे अनेक पूर्व छात्रों की उपस्थिति से माहौल विशेष रहा.

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन बेलिना वरिन जोसेफ ने कुशलता पूर्वक किया और विद्यालय परिवार के साथ एलुमनाई के बीच एक मजबूत सेतु बनाने का कार्य किया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्व सैनिकों का पाकिस्तान के खिलाफ विरोध, जनरल आशिफ मुनीर का पुतला जलाया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time