Ramgarh: रामगढ़ जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को मिले पहचान पत्र

रामगढ़: उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर रामगढ़ जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया है. यह कदम उन आंदोलनकारियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है जिन्होंने झारखंड राज्य के गठन में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

झारखंड आंदोलनकारियों को मिले पहचान पत्र

उपायुक्त ने जिले के सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे अपने क्षेत्र के उन झारखंड आंदोलनकारियों को पहचान पत्र प्रदान करें जिन्होंने राज्य गठन में भाग लिया. इसके तहत गुरुवार को अंचल कार्यालय गोला में चिन्हित 173 आंदोलनकारियों में से 32 और अंचल कार्यालय दुलमी में चिन्हित 27 आंदोलनकारियों में से 15 को पहचान पत्र प्रदान किया गया.

हर्ष व्यक्त करते हुए आंदोलनकारियों ने किया धन्यवाद

इस मौके पर पहचान पत्र प्राप्त करने वाले झारखंड आंदोलनकारियों ने खुशी व्यक्त की और प्रशासन का आभार व्यक्त किया. उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार, जिले में शेष झारखंड आंदोलनकारियों को भी जल्द ही पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि और संबद्ध विभागों की कार्यों की समीक्षा बैठक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *