Ramgarh: रामगढ़ में बिजली संकट गहराया, समाधान की मांग, जन आंदोलन की चेतावनी

 

रामगढ़ : जिले में इन दिनों लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिन-रात बिना पूर्व सूचना बिजली की आवाजाही ने आम नागरिकों, व्यापारियों, छात्रों और आवश्यक सेवाओं को गहरा झटका दिया है।

इस गंभीर समस्या को लेकर भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस द्वारा शनिवार को झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता को एक लिखित आवेदन सौंपा गया, जिसमें उन्होंने बिजली व्यवस्था में अविलंब सुधार की मांग की है।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि

रामगढ़ जिले के लोग इस बदहाल बिजली व्यवस्था से त्रस्त हो चुके हैं। व्यापार चौपट हो रहा है, छात्र परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं, और घरों में पानी तक नहीं पहुंच पा रहा है। यह सब सहन नहीं किया जा सकता। अगर 7 दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति में स्पष्ट और ठोस सुधार नहीं किया गया, तो हम व्यापक जन आंदोलन शुरू करेंगे।

इस अवसर पर कई स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी और युवा भी मौजूद रहे जिन्होंने अपनी समस्याएं साझा कीं और आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें :Deoghar: झासा ने डीसी से मेले में तैनात होने वाले डॉक्टरों को बेहतर सुविधा देने की मांग की

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

    जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

    Spread the love

    Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

    जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *