Potka: सामाजिक संस्था “गाजुड़” के संस्थापक अब एलएलबी कर करेंगे जनता की सेवा

पोटका : एक प्रेरणात्मक भूमिका के रूप में जन्मेजय सरदार पोटका प्रखंड के माटकू पंचायत के अंतर्गत पिछले गांव के स्थाई निवासी है , पोटका के क्षेत्र में लोकप्रिय सामाजिक संस्था “गाजुड़”के संस्थापक भी है । बचपन में ही उन्हे पिता के साया से मरहूम होना पड़ा, लेकिन उनके पिताजी की दूरदर्शिता के कारण ही जन्मेजय सरदार को श्यामा प्रसाद उच्च विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला था । किसी की जीवन निर्माण के लिए मां – पिताजी और गुरुजनों का अहम भूमिका होती है । बॉयज फंड से आर्थिक मदद मिला तब जाकर माध्यमिक विद्यालय अच्छे अंक के साथ 1983 उत्तीर्ण हुए , जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अच्छे कर्म , अच्छे विचार और संघर्ष जरूरी है। इस बात पर विश्वास रखकर आगे बढ़ते गए सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम में 36 साल बंगाल , बिहार , झारखंड में सेवा प्रदान करने का बाद , हाल ही में सेवानिवृत हुए है। शिक्षा में काफी रुचि रखते हैं परंतु परिस्थिति के कारण इंटरमीडिएट के बाद ही नौकरी में योगदान करना पड़ा था। नेताजी यूनिवर्सिटी जमशेदपुर से अब ये एलएलबी कर वकील बनकर जनता की सेवा करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka: डीसीएलआर ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय का किया निरीक्षण, क्यूआर कोड अभियान की शुरुआत

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

    जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

    Spread the love

    Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

    जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time