Ramgarh: अब मलेरिया को कहेंगे अलविदा? स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की नई मुहिम

रामगढ़: विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल 2025 के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद की अध्यक्षता में मीडिया ब्रीफिंग आयोजित की गई. ब्रीफिंग में बताया गया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता को मलेरिया के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सतर्क बनाना है. इस वर्ष की थीम है — “Malaria Ends With Us: Reinvest, Reimagine, Reignite” यानी “मलेरिया का अंत हमारे साथः पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जीवन”. इसका उद्देश्य मलेरिया के विरुद्ध तत्काल और निर्णायक कार्यवाई के लिए जनमानस में चेतना जागृत करना है.

मार्च तक 11 मरीज, सभी का हुआ इलाज
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अजय चौधरी ने जानकारी दी कि मार्च 2025 तक कुल 11 मलेरिया के मामले दर्ज किए गए. इनमें रामगढ़ से 6, पतरातू से 3, जबकि मांडू और गोला से एक-एक मरीज मिले. सभी संक्रमित व्यक्तियों का समुचित इलाज किया गया है. इसके अतिरिक्त बुखार सर्वेक्षण के माध्यम से और अधिक मामलों की पहचान की जा रही है.

शपथ ग्रहण और जागरूकता अभियान की शुरुआत
मलेरिया से बचाव और रोकथाम को लेकर सिविल सर्जन सभागार में सभी स्वास्थ्य कर्मियों व पदाधिकारियों ने शपथ ली. इस दौरान मलेरिया उन्मूलन की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया.

प्रचार वाहन और रैली से जागरूकता की बयार
सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद ने जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही शहरी क्षेत्र की सहियाओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए.

वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारियों की भागीदारी
इस अवसर पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. स्वराज, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. तुलिका रानी, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. सत्यप्रकाश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय प्रसाद, जिला बीबीडी सलाहकार संजना कुमारी, लिपिक रविकांत रवि समेत अनेक स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु ओवरस्पीडिंग पर लगेगी लगाम, लाइट और सीसीटीवी की बढ़ेगी निगरानी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : MGM अस्पताल से कंबल चोरी कर ले जाते युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया 

जमशेदपुर :  एमजीएम अस्पताल में इन दिनों स्वच्छता, सुंदरता और अस्पताल की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी काफी सख्त कर दी गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद…

Spread the love

Jamshedpur : एमजीएमसीएच में प्रवेश करते ही सुनाई देगा, अस्पताल में आपका स्वागत है, यह अस्पताल आपका है, इसे स्वच्छ रखने में सहयोग करें, पब्लिक एड्रेस सिस्टम लागू करने की तैयारी 

जमशेदपुर : मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में अब एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधा शुरू होने जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके स्वजनों के लिए एक अत्याधुनिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *