Deoghar: वेतन भुगतान की मांग को लेकर चिकित्सा कर्मियों ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

देवघर: झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अरुणानंद झा के नेतृत्व में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से सदर अस्पताल सहित जिले के स्वास्थ्य महकमे के कर्मचारियों के लंबित वेतन का अविलंब भुगतान करने की मांग की गई.

बजट आवंटन के बावजूद नहीं मिला वेतन
अरुणानंद झा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न मदों के तहत वेतनादि का आवंटन एक सप्ताह पूर्व ही प्राप्त हो चुका है. इसके बावजूद सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यालयों के कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल 2025 का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है.
संघ की ओर से कर्मियों का एक सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त पत्र भी सिविल सर्जन को सौंपा गया, जिसमें तीन दिन के भीतर वेतन भुगतान की मांग की गई है.

तीन दिन में वेतन भुगतान का दिया आश्वासन
सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी ने संघ के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि वेतन संधारण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. सोमवार तक कोषागार में संबंधित कागजात प्रस्तुत कर दिए जाएंगे. इसके बाद कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा.
ज्ञापन सौंपने वालों में अरुणानंद झा के साथ मुन्ना राय और सुमित चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: बाघमारा ISBT चालू, फिर भी शहर में अवैध तरीके से सवारी उठाने का खेल जारी

Spread the love

Related Posts

Potka : सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समाजसेवी किशन गुप्ता ने पहुंचाया अस्पताल

पोटका : पोटका पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जोजोसाई…

Spread the love

Potka : सीडब्ल्यूएस ने फूड एंड न्यूट्रिशन सिस्टम्स चैंपियंस को दिया दो दिवसीय प्रशिक्षण

पोटका : सेंटर फॉर वर्ल्ड सॉलिडैरिटी (सीडब्ल्यूएस) द्वारा डब्ल्यूएचएच की न्यूट्रिशन स्मार्ट कम्युनिटी (एनएससी) परियोजना के तहत 29-30 जुलाई को पंचायत भवन स्थित सानग्राम लर्निंग हब में फूड एंड न्यूट्रिशन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time